जबलपुरदेशबिज़नेसभोपालमध्य प्रदेशराज्यविडियो

महाराष्ट्र में महायुति की ‘आंधी में उड़ा एमवीए, झारखंड में इंडिया अलायंस को प्रचंड बहुमत, शिंदे बोले- सीएम तीनों पार्टियां मिलकर तय करेंगी फडणवीस ने कहा- एक हैं तो सेफ हैं

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती दो घंटों में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच टक्कर दिखी, लेकिन ढाई घंटे बाद यानी सुबह 10.30 बजे के बाद भाजपा गठबंधन रुझानों में एक तरफा जीत की ओर आ गया। उसे 200 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। उधर, कांग्रेस गठबंधन पिछड़ गया है। वह 49 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। मुख्यमंत्री सीएम शिंदे ने कहा कि तीनों पार्टी मिलकर तय करेंगे कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। वहीं देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर लिखा- एक हैं तो सेफ हैं। इस बार मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच था। महायुति में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल है, जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) है।
झारखंड की 81 सीटों के रुझानों में झामुमो गठबंधन 51 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यह आंकड़ा बहुमत 41 से 9 सीट ज्यादा है। भाजपा गठबंधन 29 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों को देखते हुए झामुमो की सहयोगी कांग्रेस ने आगे की रणनीति पर मीटिंग शुरू कर दी है। उधर भाजपा दफ्तर पर कोई हलचल नहीं दिखाई दे रही है। राज्य में 13 और 20 नवंबर को 81 सीटों पर मतदान हुआ था, 68प्रतिशत वोटिंग हुई। यह अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत है। 2019 विधानसभा चुनाव में झामुमो 30, कांग्रेस 16 और राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। तीनों पार्टियों का गठबंधन था। तब मुख्यमंत्री झामुमो नेता हेमंत सोरेन बने थे। भाजपा को 25 सीटें मिली थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu