देश

मां-बाप गोरे मगर बच्चे का रंग काला, पति के उड़े होश! पत्नी से पैटरनिटी टेस्ट की मांग

नवजात बच्चे का रंग काला होने से चीनी कपल की शादी टूटने के कगार पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, मां बनी महिला की खुशी तब दुख में बदल गई जब उसके पति ने अपने शिशु की काली त्वचा देखी। पति को अपनी पत्नी पर शक होने लगा और उसने पैटरनिटी टेस्ट की मांग कर दी। शंघाई की रहने वाली 30 वर्षीय महिला की ओर से इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि महिला ने सी-सेक्शन के जरिए अपने बच्चे को जन्म दिया। मगर, जब उन्होंने अपने बच्चे की चमड़ी का रंग देखा तो हैरान रह गए।

रिपोर्ट के मुताबिक, शिशु को पहली नजर में देखते ही पति संशय में पड़ गया। उसने मासूम को गोद में लेने तक से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चे का काला रंग देखकर वह सदमे में है। महिला भी इस बात को लेकर परेशान है और उसे समझ नहीं आ रहा कि आखिर ऐसा कैसे हुआ। उसने कहा, ‘मैं कभी अफ्रीका नहीं गई और किसी काले व्यक्ति को जानती तक नहीं हूं।’ इसलिए वह समझ नहीं पा रही है कि इसकी वजह क्या है। उसने कहा कि बच्चे के जन्म से मेरे पति को खुश होना चाहिए था, मगर वह नाराज है। उसकी प्रतिक्रिया काफी ठंडी रही और काफी परेशान हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button