जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मीट बनाने का विरोध करने पर साध्वी को पीटा, 3 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

यूपी के बाराबंकी में एक साध्वी को पीटने का मामला सामने आया है। एक समुदाय विशेष के लोगों ने साध्वी पर हमला किया। साध्वी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग मंदिर के सामने मीट पका रहे थे। उन्होंने विरोध किया तो 5 आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके कपड़े फाड़ डाले। साध्वी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साध्वी ने अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया है। साध्वी के गले पर कट के निशान भी वीडियो में दिख रहे हैं।

साध्वी देवा कस्बे में कुर्सी रोड स्थित ठाकुर द्वारा नया मंदिर में रहती हैं। साध्वी ने आरोप लगाया कि पास ही रहने वाले पिल्लू पुत्र निसार, मुजीब पुत्र गुलाम दस्तगीर, जुनैद व कुछ अज्ञात लोग मंदिर के सामने शराब पी रहे थे। इस दौरान आरोपी मीट भी पका रहे थे। उन्होंने टोका तो आरोपी झगड़ा करने लगे। जिसके बाद उन्होंने डायल 112 को सूचित किया। पुलिस ने आकर आरोपियों को हटा दिया। आरोपी तभी से उनसे रंजिश रखे हुए है।

 

5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

साध्वी ने आरोप लगाया कि सोमवार को आरोपी उनके घर में घुस आए। 5 लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। बाद में आरोपी वहां से फरार हो गए। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि साध्वी और आरोपियों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। अब फिर से साध्वी पर हमला किया गया है। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साध्वी के कपड़े भी फाड़े गए हैं। तीन नामजद आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu