जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मेडिकल डॉक्टर के रिश्तेदार पर चली गोली , बिटटू ढाबा के पास घटना, सीने में धंसी गोली

 

जबलपुर, यशभारत। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल बच्चा विभाग में कार्यरत एक डॉक्टर के रिश्तेदार को अज्ञात तत्वों ने तिलवारा बिटटू ढाबा के पास गोली मार दी। गोली सीने में धंसी, घायल को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहंुची जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बच्चा विभाग के डॉक्टर रवि कुमार के रिश्तेदार दीनू डोंगरे छिंदवाड़ा से जबलपुर लौट रहे थे। इसी बीच कुछ काम से वह बिटटू ढाबा के पास रूके तभी अज्ञात तत्वों ने पिस्टल से गोली चला दी और फरार हो गए। हादसे में युवक को सीेने और कंधे में गोली लगी है। गोली किस वजह से चली इस बारे में पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button