जबलपुर में बन रही है रोज खोसला का घोंसला , गिरोह सक्रिय ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के अलावा और भी हुए शिकार

जबलपुर यश भारत।18 साल पूर्व भारतीय फिल्म इतिहास में एक मूवी आयी थी खोसला का घोसला .मूवी भूमाफियाओं द्वारा मध्यमवर्गीय परिवार की जमीन हड़पने को लेकर बनायीं गयी थी। कैसे एक मध्यमवर्गीय खोसला परिवार की जमीन को खुराना बिल्डर पहले कब्ज़ा करता है और फिर नकली दस्तावेज बनवाकर खोसला परिवार को ही बेचने की बात करता है जिसमे बाकयदा नकली महिला को खड़ा करके जमीन की रजिस्ट्री करवा दी जाती है ऐसे ही खोसला का घोसला फिल्म जबलपुर में जारी है 
जंहा पिछले दिनों एक ऐसा गिरोह सामने आया है जो की ऐसे ही कई सालों से खाली पड़ी ज़मीनों को धोखे से मालिक के नाम से मिलते जुलते व्यक्ति को खड़ा करके उसकी रजिस्ट्री करते है और उसे कुछ दिन बाद किसी दूसरे के नाम पर बेच देते है सबसे चौकाने वाली बात इसमें यह सामने आयी है जो भी चिटलर कंपनी प्रमुख किरदार बनकर काम करती है इनके पीछे शहर का एक बड़ा वर्ग काम कर रहा है इनके द्वारा इस प्रकार की जमीनों को खरीद फरोख्त करने की पटकथा लिखी जा रही है। ऐसा ही एक मामला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहर के प्रमुख ज्योतिष घराने का सामने आया था जिनकी ५ एकड़ जमीन को भू-माफियों ने इसी प्रकार से बेच दी गई और अब वह न्याय पाने दर दर घूम रहे हैं।
मिलते जुलते नाम की महिला कर दी खड़ी- पीड़ित नारायण शंकर नाथूराम व्यास का कहना है कि जमीन के खसरे की नकल आदि किसी भी जमीन के मालिकाना हक में सहायक दस्तावेज है जबकि जमीन का असली मालिक वही होता है जिसके पास जमीन की रजिस्ट्री के मूल ओरिजनल दस्तावेज होते है, जैसे किसी का पिता एक होता है परन्तु चाचा अनेक हो सकते हैं। इसी तरह मूल रजिस्ट्री उसी को मिलती है जो असली मालिक होता है, डुप्लीकेट कागज तो कहीं से कोई भी निकलवा लेता है, चंद्रकांता दुबे व्यास पति दयाशंकर व्यास ने अपने मूल दस्तावेजों की फोटो कॉपी लगाई है, उन दस्तावेजों को भूमाफियों ने निकालकर फर्जी मिलते जुलते नाम की फर्जी चंद्रकांता दुबे के नाम से उपयोग कर रहे हैं।महाराजपुर की जमीन चन्द्रकांता दुबे पिता रामचरण दुबे के मायके वालों ने अपने पैसे से खरीदी थी। इसलिए मायके वालों ने अपनी पहचान बनी रहे इसलिए जमीन की रजिस्ट्री में चन्द्रकांता दुबे पिता रामचरण दुबे लिखा था। इन्ही चन्द्रकांता दुबे का नाम विवाह के बाद चन्द्रकांता व्यास पतिदयाशंकर व्यास है।







