मैं हूं दमोह : मैराथन दौड़ में महिला सुरक्षा डीएसपी भावना दांगी ने शपथ दिलाकर,दिखाई हरी झंडी…

दमोह। मैं हूं अभिमन्यु के तहत विशेष जागरूकता अभियान में आज सुबह मैराथन दौड़ का आयोजन दमोह पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के दिशा निर्देश अनुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में महिला सुरक्षा अधिकारी डीएसपी श्रीमती भावना दांगी के द्वारा मैराथन दौड़ में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों, पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को शपथ दिलाई. साथ ही हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गयाl
जो दमोह शहर के घंटाघर से प्रारंभ हुई अस्पताल चौराहा, कोतवाली चौक, जबलपुर नाका से किल्लाई नाका पर समापन किया गया. इस दौरान मैराथन दौड़ में यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, खेल अधिकारी सैफुल्ला खान, कोतवाली से सब इंस्पेक्टर प्रदीप चौधरी, एएसआई साहब सिंह, लाइन अधिकारी एएसआई दिनेश गोस्वामी और भी पुलिस अधिकारी पुलिस कर्मचारी मैराथन दौड़ में शामिल हुए, प्रतिभागियों के अलावा, एंबुलेंस और भी जन मौजूद रहे।







