WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
देश

सागर के युवा शायर आदर्श दुबे दुबई के अंतराष्ट्रीय मुशायरे में पढ़ेंगे शायरी

यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ संयुक्त अरब अमीरात में एम. एस.के. इवेंट्स ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित अन्तराष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में सागर के युवा शायर आदर्श दुबे अपनी शायरी का रंग बिखेरेंगे। पाकिस्तान,सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया के चुनिंदा अंतराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शायरों और कवियों के बीच आदर्श दुबे इसी 28 सितंबर को होने वाले मुशायरे में भारत का प्रतिनिधित्व दुबई में करेंगे।

ग़ौरतलब है कि पूरे देश भर के अलावा अब देश के बाहर भी अपनी शायरी पढ़ने वाले आदर्श दुबे अपने शहर सागर के पहले शायर और कवि हैं। इस ख़बर के आते ही सागर शहर ही नहीं बल्कि देश भर के साहित्यकारों और पत्रकारों में हर्षोउल्लास का माहौल है और सभी ने आदर्श दुबे को उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा के ये पूरे मध्यप्रदेश के लिए बड़े हर्ष और गौरव का विषय है।

कवि और शायर आदर्श दुबे इस से पहले भी इण्डिया टुडे के अंतराष्ट्रीय साहित्यिक महोत्सव “साहित्य आजतक”, जश्ने बहार, स्वर धरोहर जैसे सुप्रसिद्ध और प्रतिष्ठित बड़े मंचों पर देश भर में लगातार आमंत्रित किये जाते रहे हैं और अपनी शायरी से सागर शहर का नाम पूरे भारत भर में पहुँचाते रहें हैं! आदर्श दुबे की दो किताबें “मैं इक चराग़” हूँ हिंदी में और “ग़ज़ल का आंगन” उर्दू में है जिसे मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी ने प्रकाशित किया और जिस पर उन्हें मुंबई में महाराष्ट्र उर्दू अकादमी से अवार्ड हासिल हुआ है। उनके यह संग्रह काफी लोकप्रिय हुए हैं। इसके अलावा वे अनेकों टेलीविजन चैनलों और पत्र पत्रिकाओं में लगातार अपनी शायरी का जादू बिखेरते रहते हैं। चौबीस वर्ष के आदर्श दुबे ने उर्दू शायरी के क्षेत्र में अपार उपलब्धियां प्राप्त की हैँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu