जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में  जमकर हुआ विवाद  : एक दूसरे को गोबर के दल-दल में दफनाने का प्रयास

सतना |मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के मोहरवा गांव में जमीन के विवाद में दो सगे भाइयों को दलदल में गाड़ने का मामला सामने आया है। घटना 9 सितंबर की है। वीडियो आज (मंगलवार) सामने आया है।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पक्ष-दूसरे पक्ष के दो भाइयों को जिंदा गोबर के दलदल में गाड़ने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान महिलाएं भी मारपीट करती हुई दिख रही हैं। विवाद जमीन पर कब्जा करने से रोकने पर हुआ है। थाना प्रभारी टीकाराम ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विवाद करने वाले लोग एक ही परिवार के

बताया जा रहा है कि मोहरवा निवासी रामजी पटेल और रामनरेश पटेल एक ही परिवार के हैं और आपस मे चचेरे भाई हैं। उनके बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। सोमवार (9 सितंबर) की शाम दोनों पक्षो के बीच फिर कहासुनी हुई और बात कुछ ज्यादा आगे बढ़ गई।

 

रामजी पटेल और भगवान दीन पटेल सहित परिवार के सदस्यों ने राम नरेश पटेल और राम नारायण पटेल के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीटते-पीटते वे राम नरेश और राम नारायण को गोबर के दलदल के पास ले गए और उन्हें धकेल कर उसमें गाड़ने की कोशिश की।

 

परिजन चीखते-चिल्लाते रहे, उन्हें आगे नहीं आने दिया

रामजी पटेल के परिवार की महिलाओं और दूसरे लोगों ने दोनों भाइयों को घेर भी रखा था, ताकि कोई बचाव के लिए न आ सके। राम नरेश और राम नारायण के परिजन चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन उन्हें आगे आने नहीं दिया गया। हालांकि बाद में गांव के कुछ लोग पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाना ले आई।

जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि रामजी और भगवान दीन का परिवार बड़ा है। ऐसे में उन्होंने अपने घर का विस्तार करने के लिए जिस जमीन पर काम शुरू किया, उस पर राम नरेश का परिवार अपना कब्जा होने का दावा करता है। इस बीच में सरपंच कालिका पटेल ने रोड प्रस्तावित करने की बात की। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ

दोनों पक्षों के 2-2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

रामनगर थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी का कहना है कि सूचना पर टीम मोहरवा भेजी गई थी। वहां एक ही परिवार के लोग सड़क को लेकर झगड़ा कर रहे थे। एक-दूसरे की जमीन को सरकारी बता रहे थे। दोनों को थाने लाया गया था। दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button