जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
वक्फ बोर्ड मामला वीडियो देखें….ः अमानतुल्लाह खान की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी, 7 दिनों के लिए ईडी के हिरासत में रहेंगे

नई दिल्ली एजेंसी। वक्फ बोर्ड मामले में आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई कोर्ट ने विधायक को 7 दिनों के लिए ईडी के हिरासत रखने का आदेश दिया।
मालूम हो कि प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार यानी 2 सितंबर को दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को चार घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अमानतुल्लाह खान को पहले चार और फिर तीन दिन की ईडी की रिमांड पर भेजा गया।







