जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

लड़कियों का आतंकः स्कूली छात्रा को लिटा-लिटा कर लात-घूसों से पीटा… देखें… पूरा VIDEO

सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल हो रहे एक वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा है। स्कूल जा रहे एक छात्र को कुछ लड़कियों के गैंग द्वारा बेरहमी से पीटने की घटना सामने आई है। यह घटना वर्सोवा के यारी रोड इलाके में हुई, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। पीड़ित लड़की की पिटाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

एक्टिविस्ट दीपिका नारायण भारद्वाज ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि मुंबई के यारी रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा को लड़कियों के एक गिरोह ने बेरहमी से पीटा।’ उन्होंने मुंबई पुलिस से भी इस मामले में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। वीडियो में तीन लड़कियां स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक लड़की को लात-घूंसों से पीटती नजर आ रही हैं। पीड़िता किसी तरह खुद को छुड़ाकर अपनी सहेली के पास पहुंची। हालांकि, इसके बाद भी ये लड़कियां पीड़ित को पकड़ लेती हैं और बेरहमी से पीटती हैं और उसके साथ दुर्व्यवहार करती हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button