जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दंपति का खून से लतपथ सड़क पर मिला शव

पांडिया छपारा बनाथर रोड की घटना,उगली पुलिस जांच में जुटि

 

सिवनी यश भारत-जिले के उगली थाना अंतर्गत पांडिया छपारा बनाथर रोड में पति पत्नी का खून से लतपथ शव मिला है। जिसके बाद पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार उगदीवाड़ा निवासी लक्ष्मण धुर्वे उसकी पत्नी लीला के साथ ससुराल बनाथर जाने के लिए रात्रि में निकले थे। लेकिन रास्ते मे किसी ने उनकी धारदार हत्यार से हत्या कर दी। सुबह जब कुछ लोग बनाथर जा रहे थे तो उन्होंने महिला और पुरूष की खून से लतपथ लाशें देखी। जिसकी जानकारी उगली पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। जहां पीएम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतकों गले मे व शरीर के अन्य अंगों में हथियार के निशान मिले हैं। उगली थाना प्रभारी सदानंद गोदेवार ने बताया कि दोनों पति पत्नी पण्डिया छपारा से बनाथर के लिए निकले थे। जिनकी रास्ते मे किसी ने हत्या कर दी। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मृतकों के शवों लो पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फ़िलहाल यह पता नही चल पाया है कि किसने इनकी हत्या की है और किन कारणों से की है। जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button