नाइट्रोजन पान खाने से 12 साल की बच्ची के पेट में हुआ छेद,

बेंगलुरु , एजेंसी। लिक्विड नाइट्रोजन पान खाना अपने-आपमें काफी मजेदार अनुभव होता है। यही वजह है कि कई लोग लिक्विड नाइट्रोजन पान खाना पसंद करते हैं। ना सिर्फ बड़े बल्कि बच्चे भी इस पान के शौकीन हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि लिक्विड नाइट्रोजन पान खाने से एक बच्ची के पेट में छेद हो गया है। दरअसल ये मामला बेंगलुरु का है, जहां 12 साल की बच्ची ने कई लोगों को लिक्विड नाइट्रोजन पान खाते देखा। कौतूहलवश उसने भी इस पान को ट्राई करने की ठानी। बच्ची ने बेहद चाव ने लिक्विड नाइट्रोजन पान खाया मगर कुछ समय बाद उसके पेट में दर्द उठने लगा।
रिपोर्ट में हुआ खुलासा
परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर्स ने जब बच्ची के पेट का टेस्ट किया तो रिपोर्ट चौंकाने वाली थी। रिपोर्ट में सामने आया कि बच्ची के पेट में छेद हो गया है, जिसकी वजह लिक्विड नाइट्रोजन पान है। बच्ची के अनुसार मैंने सिर्फ वो धुएं वाला पान खाया था क्योंकि वो देखने में काफी दिलचस्प लगा और मेरे अलावा कई लोगों ने उस पान का मजा उठाया था। मगर किसी को कोई परेशानी नहीं हुई तो मुझे इतनी बड़ी दिक्कत क्यों आई?
अब करनी होगी सर्जरी
बच्ची के इन सवालों का जवाब डॉक्टर्स के पास भी नहीं था। बच्ची को बेंगलुरु के नारायण मल्टीस्पेश्लिस्टी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टर्स ने बच्ची की सर्जरी करने की सलाह दी है। सर्जिकल टीम की मानें तो बच्ची के पेट का इंट्रा-ऑप ओजीडी स्कोपी और स्लीव गैस्ट्रोक्टोमी टेस्ट किए गए, जिससे उसके पेट में छेद होने के बारे में पता चला। अब सर्जरी की मदद से ही बच्ची को बचाया जा सकता है, वरना उसके पेट का छेद बढ़ भी सकता है।एवरेस्ट पर 55 साल की ज्योति ने रखे कदम
मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली 55 वर्षीय ज्योति ने एवरेस्ट शिखर पर कदम रख लिए हैं। ज्योति रात्रे ने 19 मई को सुबह 6:30 बजे 8,848.86 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट के शिखर पर कदम रखे। अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने मिशन पूरा किया। माउंट एवरेस्ट चढऩे वाली ज्योति देश की सबसे उम्रदराज महिला बन गई हैं। गाइड लाकपा नुरु शेरपा मिंग नुरु शेरपा और पासंग तेनजिंग शेरपा ने मिशन पूरा करने में उनकी मदद की।







