रीवा में ट्रिपल मर्डर : देवर ने अपनी भाभी और दो भतीजियों की चाकू से गोदकर कि हत्या
भाभी से हुए विवाद का लिया बदला ; क्षेत्र में हड़कंप

रीवा l गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र से ट्रिपल मर्डर की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. देवर ने अपनी भाभी और दो भतीजियों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. आरोपी ने बच्चियों के शव तालाब में फेंक दिये. बताया जा रहा है कि देवर का किसी बात को लेकर अपनी भाभी से विवाद हुआ था. जिसके बाद उसने ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम दियाl
जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर कांड ने सब को हिलाकर रख दिया है. रिश्ते के देवर ने ही अपनी भाभी और दो भतीजियों की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी ने दोनों भतीजियों के शवों को बोरे में भरकर गोविंदगढ़ के तालाब में फेंक दिया. जबकि भाभी का शव घर पर ही खून से लथपथ पड़ा मिला. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, एडिशन एसपी अनिल सोनकर मौके पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया और ट्रिपल मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में जुट गए. देर रात गोताखोरों की टीम ने दोनों बच्चियों के शवों को बरामद करने के लिए गोविंदगढ़ के तालाब में खोजबीन शुरू की.
ट्रिपल मर्डर से दहला रीवा
दिल दहला देने वाली यह घटना रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के ईदगाह के समीप की है. यहां रहने वाले एक मुस्लिम परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी ने पहले 25 वर्षीय हसीना खान के सिर पर स्टील की रॉड से हमला किया जिससे वह जमीन पर गिर गई. इसके बाद आरोपी ने चाकू से उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने एक-एक कर उसकी दो बेटियों को भी चाकू से गोदकर कत्ल कर दिया. ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतिका हसीना खान का छोटा देवर निकला. मां और उसकी दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या के बाद क्षेत्र में सनका खिच गया.







