कटनीजबलपुरमध्य प्रदेश

5 साल में पिछड़ गया खजुराहो लोकसभा क्षेत्र :  विवेक तन्खा,  जीतू पटवारी, अरुण यादव सहित कई नेता पहुंचे पन्ना,  मीरा यादव ने किया नामांकन

कटनी। खजुराहो संसदीय क्षेत्र की इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी मीरा यादव ने कांग्रेस और सपा नेताओं की मौजूदगी में आज पन्ना में नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर पन्ना में संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन भी आयोजित किया गयाl

IMG 20240404 WA0030

जिसमें राज्यसभा सांसद विवेक तनखा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, वरिष्ठ नेता अरुण यादव, सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव सहित अनेक बड़े नेताओं की उपस्थिति रही। सम्मेलन के जरिये इंडिया गठबंधन के नेताओं ने पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को भाजपा के साथ मुकाबले के लिए जुट जाने का संदेश दे दिया है।

IMG 20240404 WA0031

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि बुंदेलखंड का यह इलाका लंबे समय से गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी, सूखा और अन्य समस्याओं से जूझ रहा है। किसान और मजदूर परेशान हैं। किसानों का कर्जा माफ नही हो पाया। क्षेत्र को कोई बड़ी उपलब्धि पिछले पांच सालों में हासिल नही हो सकी। खजुराहो से कटनी रेल परियोजना पर एक इंच काम आगे नही बढ़ा। मेडिकल कॉलेज भी दिवास्वप्न बना हुआ है। सांसद विवेक तंखा ने कहा कि सब मिलकर हर समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे।

 

लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए हम साथ आये हैं। कांग्रेस एक राजनीतिक दल ही नही बल्कि इस देश की संस्कृति है। आजादी की लड़ाई से लेकर देश के विकास और बलिदान में कांग्रेस का योगदान रहा है। अरुण यादव ने कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस और सपा का मजबूत गठबंधन इस बार चौंकाने वाले नतीजे लाएगा। कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने कहा कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए राम मंदिर का सहारा ले रही है। विपक्ष के नेताओं को जेल भेजा जा रहा है। ईडी और सीबीआई के सहारे इलेक्शन लड़ा जा रहा है। यह विपक्ष को खत्म करने की साजिश है।

 

सम्मेलन के बाद सपा प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव ने आज बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।

 

इस मौके पर सपा नेता दीपक यादव, मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रभारी सी पी मित्तल, लोकसभा चुनाव प्रभारी श्री आलोक चतुर्वेदी, कटनी जिला कांग्रेस प्रभारी श्री वीरेंद्र द्विवेदी, श्रीमती कविता सिंह, वरिष्ठ पार्षद श्री मिथलेश जैन एडवोकेट ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu