ब्रेकिंग : नरसिंहपुर में वाहन में मिली 17 लाख की रकम :जांच जारी

नरसिंहपुर lपुलिस ने थाना सुआतला अंतर्गत झिराघाटी चेकपोस्ट पर एक चौपहिया वाहन को रोककर जब वाहन की तलाशी ली, तो उसमें लगभग 17 लाख नगद मिले वही जब वाहन चालक से रकम के बारे में पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया।
रकम को जब्त कर वाहन सवारों को अपनी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस की माने तो विधानसभा क्षेत्र 120 तेन्दूखेडा अंतर्गत थाना सुआतला क्षेत्र अंतर्गत एसएसटी, एफएसटी.3 एवं पुलिस टीम द्वारा झिराघाटी चेकपोस्ट पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रहा थी।इसी दौरान सागर की ओर से एक टाटा कंपनी की कार क्रमांक एमपी 04 टी, 4612 को चेक पोस्ट पर रोक कर वाहन चालक का नाम पूछने पर उसके द्वारा अपना नाम प्रदीप राठौर पिता जयप्रकाश राठौर उम्र 48 साल निवासी आटाकस मोहल्ला सीहोर बताया गया।
इसके उपरान्त वाहन की तलाशी लेने पर उसे 16,99,500.रूपये नगद पाये जाने पर संबंधित से आवश्यक दस्तावेज पूछे जाने पर उसके द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत न करने से रूपये जप्त किये गए है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।







