
जबलपुर, यशभारत। एमपी के सिंगरौली जिले में शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 48 मिनट पर भूकंप के झटकों ने ऊर्जाधानी सिंगरौली को पूरी तरह से हिला कर रख दिया. बताया जा रहा है शुक्रवार को दोपहर में आए भूकंप से लोग घरों से भाग निकले थे. वहीं मौसम विभाग ने रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी है. फिलहाल इस भूकंप के झटकों में किसी तरह की कोई हानि की कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन भूकंप के झटकों ने ऊर्जाधानी सिंगरौली जिले में रहने वाले आम जनमानस को भयभीत कर दिया है.
दोपहर के वक्त भूंकप के झटकों के बाद लोग डरकर तुरंत घरों से बाहर निकल गए. भूकंप के झटके सिंगरौली शहर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी महसूस किए गए हैं.







