जबलपुरमध्य प्रदेश

पत्नी ने बैगन का भरता नहीं बनाया तो चाकू मारा:पति बोला-भटे की सब्जी खाने का मन है, पत्नी ने कहा-तेल नहीं है, जो बनी है उसी से खा लो

गुना में बैगन का भरता नहीं बनाने पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। पति ने महिला को चाकू मार दिया। पति ने कहा- उसकी मनपसंद सब्जी क्यों नहीं बनाई। इस पर पत्नी ने कहा- घर में तेल नहीं है। इससे नाराज होकर पति ने किचन में रख चाकू से उसकी हथेली पर चाकू से वार कर दिया। हमले में महिला का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति पर मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया हैं।

नानाखेड़ी धनिया मंडी के पीछे रहने वाली रामबती कुशवाह (24) पत्नि सोनू कुशवाह रविवार देर रात अपने देवर के साथ कैंट थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि शाम को वह घर पर ही थी। उसका पति मजदूरी करता है। शाम को वह मजदूरी करके वापस आया और बोला कि भटे(बैगन) का भरता बना ले। आज भटे की सब्जी खाने का मन है। महिला ने कहा कि भटे की सब्जी बनाने के लिए तेल नहीं है। बिना तेल के भटे की सब्जी नहीं बन पाएगी, जो सब्जी बनी है वही खानी पड़ेगी।

गाली देने से मना किया तो चाकू मार दिया

इसी बात पर महिला का पति सोनू नाराज हो गया और महिला से गाली-गलौच करने लगा। महिला ने गाली देने से मना किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। उसने पास में ही रखा चाकू उठाया और महिला पर हमला कर दिया। चाकू सीधा महिला की हथेली में लगा। इससे चोट आकर खून निकलने लगा।

मकान मालिक और परिवार वालों ने बचाया

महिला चिल्लाई तो मकान मालिक और परिवार वालों ने बीच-बचाव किया। पति ने कहा कि आज तो मकान मालिक ने बचा लिया, अगली बार नहीं बचेगी। इसके बात महिला ने अपने देवर के साथ कैंट थाने पहुंचकर शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के विरुद्ध गाली-गलौच और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu