जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में बोले लखन पटेल- अपने ही भार से बिहार में टूट रहा महागठबंधन

जबलपुर, यशभारत। शनिवार को जबलपुर पहुंचे प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि बिहार में महागठबंधन अपने ही भार से टूट रहा है। पटेल ने कहा कि जहां इतने ज्यादा मतभेद हों वह गठबंधन आखिर चल कैसे सकता है। पशुपालन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने का सबसे अच्छा जरिया पशुपालन है। वे इस बात के पूरे प्रयास कर रहे हैं कि पशुपालन के जरिए किसानों को संपन्न बनाया जाए।

दूध के बढ़े दामों पर जताई हैरानी
जबलपुर में दूध माफिया ने पशु आहार की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए हाल ही में दूध के दामों में इजाफा किया है। पशुपालन मंत्री से जब इस बारे में सवाल किया गया तो चकरा गए, उन्होंने पत्रकारों से कंफर्म करने के लिए एक मर्तबा फिर पूछा कि पशु आहार के दाम बढ़े हैं क्या? उन्होंने कहा कि कई जिलों के किसान मुझसे बातचीत के दौरान कह चुके हैं कि पशु आहार के दामों में कमी आई है। फिर भी अकेले जबलपुर में यदि पशु आहार के दाम बढ़े हैं तो यह जरूर देखा जाएगा कि आखिर इसकी वजह क्या है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu