जबलपुरमध्य प्रदेश

मोबाइल हैंग होने के बाद खाते से 95 हजार पार, लार्डगंज थाने में शिकायत दर्ज़

पुलिस मामले की जांच में जुटी

जबलपुर,यशभारत। शहर के लार्डगंज थाना क्षेत्र में ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यश मार्केट, पुरानी मछराई निवासी मुकेश कुमार जैन ने थाना लार्डगंज में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके बैंक खाते से गूगल-पे के माध्यम से 95,001 रुपये की संदिग्ध ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की गई। शिकायत के अनुसार 28 फरवरी 2026 की शाम लगभग 6:50 बजे उनका मोबाइल अचानक हैंग हो गया और कुछ देर बाद अपने आप बंद होकर पुनः चालू हुआ। अगले दिन 1 मार्च को जब उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक, तुलाराम चौक शाखा स्थित अपने खाते का बैलेंस जांचा तो राशि कम पाई गई। जांच करने पर पता चला कि 28 फरवरी को शाम 7:02 बजे उनके खाते से 95,001 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए।

गूगल-पे ट्रांजेक्शन हिस्ट्री के अनुसार रकम एक अज्ञात व्यक्ति के मोबाइल नंबर और यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर हुई है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि किसी साजिश के तहत उनके मोबाइल और बैंक खाते से छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी की गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस से संबंधित व्यक्ति की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने, संबंधित बैंक खातों को सीज करने तथा राशि की रिकवरी कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button