आज शाम खोले जांएगे बरगी बांध के 5 गेट

जबलपुर, यशभारत। आज बुधवार को बरगी बांध का लेवल 418.45 मीटर है । शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम 6 बजे ,बांध के 5 गेट 0.80 मीटर तक खोले जायेंगे ,जिससे नर्मदा नदी में 530क्यूमिक /18717क्यूसेक जल छोड़ा जायेगा। जिससे घाटों पर 4 से 6 फुट की बढ़ोतरी होगी। बरगी बांध परियोजना कार्यपालन यंत्री के मुताबिक बांध की कुल भराव क्षमता 422.76 लीटर हैं। तटीय क्षेत्रो में रहने वाले लोगों का सतर्क किया गया है। वैसे बुधवार सुबह मौसम एकदम खुला रहा। तेज धूप निकली रही, जिससे उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि हवा के कम दबाव का क्षेत्र पूरी गति के साथ प्रभावशील नहीं है, लिहाजा जिले में छुटपुट वर्षा के आसार है फिलहाल तेज बारिश की संभावना कमजोर हो गई है। बादल आते जाते रहेंगे बूंदाबांदी होती रहेगी। अभी गत वर्ष के मुकाबले बारिश का आंकडा पीछे चल रहा है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिससे बारिश के आसार बने हुये हैं। हवा में नमी घट गई। इसलिए लोगों को गरमी और उमस का अहसास हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस सामान्य रिकार्ड किया गया। बुधवार सुबह का तापमान 25.5 था। हवा में नमी प्रातकाल 83 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों के दौरान 04.2 मिमी वर्षा के बाद 1 जून से आज तक कुल वर्षा का आंकड़ा 483 मिमी (लगभग 19 इंच) दर्ज किया जा चुका है। अगले 24 घण्टे के दौरान संभाग के अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ पानी की बौछारें पड़ सकती हैं।







