जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

407 वाहन और बाइक में  भीषण भिड़ंत, बाइक सवार की  दर्दनाक मौत.. दूसरा गंभीर ; परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सिवनी यश भारत|  सिवनी जिले के सेलुआ घाटी टोल टैक्स के समीप 407 वाहन और बाइक में भिड़ंत हो गई।जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। और एक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो लोग नागपुर से गोरखपुर बरघाट जा रहे थे। जब वह सेलुआ घाटी समीप टोल टैक्स के पास पहुंचे तो 407 वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल हो गया।
WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस और 108 वाहन में दी। इसके बाद मृतक और घायल को अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा बनाते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही दूसरे घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे नागपुर रेफर किया गया है। मृतक का नाम कंचन गौतम पिता जागेश्वर गौतम उम्र 38 वर्ष और घायल का नाम कृष्ण कुमार गौतम पिता आधार सिंह गौतम 42 है। दोनों गोरखपुर बरघाट निवासी हैं।

इनका कहना है:-

407 वाहन और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। और एक गंभीर रूप से घायल है। शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेज गया है। फिलहाल घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

 किशोर बामनकर

थाना प्रभारी डूंडा सिवनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu