भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल की 25 वर्षीय नर्स की एक्सीडेंट में मौत

भोपाल की 25 वर्षीय नर्स की एक्सीडेंट में मौत

शादी को हुए थे 6 माह, टक्कर मारने वाला पर्स और मोबाइल भी ले भागा
​भोपाल, यशभारत: राजधानी के एक निजी अस्पताल में कार्यरत 25 वर्षीय नर्स वर्षा लोधी की रविवार को विदिशा में हुए भीषण सड़क हादसे में बुधवार तड़के मौत हो गई। उनकी शादी मात्र 6 महीने पहले ही हुई थी। इस दुर्घटना को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है कि टक्कर मारने वाला पिकअप वाहन का चालक घायल वर्षा का मोबाइल फोन और हैंडबैग (जिसमें ज्वैलरी और 5,000 से अधिक कैश था) लेकर मौके से फरार हो गया।
मायके से लौटते समय हुआ हादसा
​वर्षा लोधी, जो विदिशा के कांप गांव की रहने वाली थीं और भोपाल के अयोध्या नगर स्थित माँ हास्पिटल में नर्स थीं, दीपावली पर मायके गई हुई थीं। रविवार को जब वह अपने पति के साथ बाइक पर ससुराल लौट रही थीं, तभी विदिशा में घर से करीब आठ किलोमीटर दूर उनकी बाइक को एक पिकअप वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।
​वर्सेज के जीजा राज लोधी के अनुसार, हादसे में बाइक चला रहे पति (प्रदीप) को मामूली चोटें आईं, लेकिन पीछे बैठी वर्षा के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल विदिशा के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से बेहतर इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। बुधवार तड़के इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
आरोपी चालक पर लूट का आरोप
​इस मामले में सबसे गंभीर आरोप टक्कर मारने वाले वाहन चालक पर लगा है। राज लोधी ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद वर्षा का मोबाइल फोन और पर्स गायब है। एक चश्मदीद ने उन्हें बताया कि दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक ही बैग और मोबाइल फोन लेकर भागा है। पर्स में रखे ज्वैलरी और नकदी की जानकारी मिली है।
नींद लगने से हुआ हादसा
​घटना के तुरंत बाद टक्कर मारने वाले पिकअप के पीछे चल रहे एक अन्य वाहन चालक ने वीडियो बनाया, जिसमें उसने बताया कि आरोपी चालक को चलती गाड़ी में नींद का झोंका आ गया था, जिसके कारण यह भयानक हादसा हुआ।
​विदिशा के देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के साथ-साथ चोरी के आरोपों की भी गहन जाँच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button