मध्य प्रदेशराज्य

लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही : प्रभारी मुख्य अभियंता का सहयोगी 50 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप

 

रीवा |लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 50000 की रिश्वत लेते हुए प्रभारी मुख्य अभियंता के सहयोगी को ट्रैप किया है।

 

महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त रीवा योगेश्वर शर्मा के नेतृत्व में लोकायुक्त संभाग रीवा के द्वारा सफल ट्रैप कार्यवाही की गई।

 

 

शिकायतकर्ता सोनू सिंह टेस्टिंग लैब पीवीपी एलटीडी जिला सतना में मैनेजर के पद पर कार्यरत है , इसकी फ़र्म के द्वारा कंस्ट्रक्शन कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण किया जाता हैं। इसकी फ़र्म को लोक निर्माण विभाग, संभाग रीवा में काम दिलाने के एवज में प्रभारी मुख्य अभियंता ,लोक निर्माण विभाग ,संभाग रीवा, कैलाश कुमार लच्छे द्वारा प्रति माह 1 लाख रूपये रिश्वत की माँग की जा रही थी ।

शिकायतकर्ता द्वारा लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत करने पर लोकायुक्त पुलिस रीवा के द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया । सत्यापन के दौरान ही कैलाश कुमार लच्छे द्वारा अपने साथी धर्मवीर भारती के सहयोग से 50 हजार रूपये ले लिए थे । तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा आरोपी कैलाश कुमार लच्छे पद प्रभारी मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग रीवा मूल पद कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग जिला रीवा को धर्मवीर भारती (कैलाश कुमार लच्छे का अशासकीय सहयोगी ) के सहयोग से शिकायतकर्ता से 50000–रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया गया है | आरोपीगण के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया । टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है ।

 

-प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक एवं संदीप सिंह भदौरिया निरीक्षक द्वारा लोकायुक्त कार्यालय रीवा की टीम सहित कार्यवाही की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button