जबलपुरमध्य प्रदेश
कल प्रातःकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी

जबलपुर यश भारत। नगर निगम जल विभाग के कार्यपालन यंत्री जल कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि ललपुर रोड़ पर 55 एमएलडी राइजिंग मेन लाइन बैंड में लीकेज हो जाने के कारण 30 मार्च 2022 को प्रातःकालीन जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि लीकेज का सुधार कार्य जारी है, शीघ्र ही सुधार कार्य पूर्ण कराकर नागरिकों को सामान्य रूप से जलापूर्ति कराई जायेगी। नगर निगम प्रशासन ने क्षेत्रीय नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।