इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश में 22 ITI और 10 कॉलेज खुलेंगे : महाविद्यालयों में 589, ITI में 660 पदों को भी कैबिनेट की मंजूरी

मध्यप्रदेश में 22 नए सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) और 10 नए महाविद्यालय खोले जाएंगे। 4 महाविद्यालयों में नवीन संकाय, 7 में पोस्ट ग्रेजुएशन शुरू किया जाएगा। 589 पद इसके लिए स्वीकृत किए गए हैं। ITI के लिए 418 अप्रेंटिसशिप और प्रशासकीय 242 पदों की स्वीकृति दी गई है। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दी गई है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया 22 ITI प्रदेश के ऐसे विकास खंड में खोली जाएंगी, जहां ये नहीं हैं। इसके लिए 34782.8 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का मानदेय बढ़ाया

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 13 हजार रुपए मानदेय मिलेगा। 3 हजार रुपए बढ़ाए गए हैं।
  • सहायिकाओं को 5750 रुपए मानदेय मिलेगा। 750 रुपए बढ़ाए गए हैं।
  • हर साल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में 1 हजार रुपए, सहायिका के मानदेय में 500 रुपए की वृद्धि होगी।
  • रिटायर होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 1 लाख 25 हजार रुपए, सहायिका को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।

इन प्रस्तावों को  मंजूरी

  • सिवनी और नीमच जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत डिजिटल क्रॉप सर्वे परियोजना का अनुमोदन किया गया। पटवारी के साथ-साथ एक सहायक भी इस योजना में रहेगा।
  • रीवा जिले में रिफ्यूजी को बिना ब्याज लेकर जमीन दी जाएगी।
  • कुड़मी जाति को राज्य शासन की पिछड़ा वर्ग की सूची क्रमांक 39 में कुरमी, कुर्मी के साथ शामिल किया जाएगा।
  • संत रविदास सांस्कृतिक एकता न्यास गठन को मंजूरी दी गई।
  • मां अहिल्या कल्याण बोर्ड के स्थापना को मंजूरी। पाल-गड़रिया-धनगर वर्ग के कल्याण के लिए यह बोर्ड काम करेगा। इस बोर्ड में एक अध्यक्ष और 4 सदस्य शामिल किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App