स्टील प्लांट में धातु की प्लेट गिरने से 2 की मौत ,5 लोगों की हालत नाजुक

झारसुगुड़ा ,एजेंसी। ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में पड़ते एक स्टील प्लांट में धातु की प्लेट गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। एक महीने में दूसरी बार इस प्लांट में हादसा हुआ है। पेलेट प्लांट में जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस लीक हो गई थी। जिसकी वजह से 6 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अब फिर इस प्लांट में हादसे के बाद पुलिस जांच के लिए पहुंची है। कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक उनके ऊपर धातु की प्लेट आ गिरी। 7 लोगों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। यहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, 5 का हालत गंभीर होने के चलते इलाज जारी है।
मृतकों की पहचान गंजम के रहने वाले 34 वर्षीय पूर्णचंद्र जेना और झारखंड के मूल निवासी 39 वर्षीय अलेक देव साहू के तौर पर हुई है। घायल लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिनको आईसीयू में भर्ती किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारी ब्लास्ट फर्नेस के पास काम कर रहे थे। मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे उनके ऊपर बड़ी धातु की प्लेट आ गिरी। वहीं, हादसे के बाद दूसरे कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है।