जबलपुरमध्य प्रदेश

1991 से फरार 307 का आरोपी 2023 में पकड़ा : पुलिस को दे रहा था धमकी, हरदौल मंदिर के पास से किया गिरफ्तार

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

जबलपुर, यशभारत। कोतवाली पुलिस ने वर्ष 1991 से फरार 307 के पुराने बदमाश को आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद दबोच लिया है। आरोपी घर आया और फिर शहर से बाहर भागने की फिरार में था। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को चेरीताल चौक के हरदौल मंदिर से दबोच लिया है।

जानकारी अनुसार थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश उर्फ बिज्जू रावत पिता जमना प्रसाद रावत चेरीताल दमोहनाका का निवासी है। जिसके खिलाफ वर्ष 1991 में धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था। लेकिन आरोपी फरार हो गया था। जिसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी हुआ था। आरेापी पुलिस को धमकी दे रहा था। लेकिन मुस्तैद पुलिस ने आरोपी को मुखबिरों का जाल फैलाकर गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu