भोपालमध्य प्रदेश

हबीबगंज इलाके में 15 साल के किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हबीबगंज इलाके में 15 साल के किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित तुलसीनगर झुग्गी बस्ती में एक 15 वर्षीय किशोर द्वारा अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आर्यन सोघिया, पिता स्वर्गीय अशोक सोघिया के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, किशोर ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही हबीबगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button