भोपालमध्य प्रदेश
15 करोड़ से बनेगा जनजातीय संग्रहालय : गौंड राजाओं की विरासत होगी संरक्षित

मंडलाl जिले में स्थित ऐतिहासिक रामनगर किले को जनजातीय संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस किले के जीर्णोद्धार के लिए 15 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। यह किला जनजातीय पराक्रम, शौर्य और बलिदान के प्रतीक राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह और राजा हृदय शाह की विरासत का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आदि शिल्पग्राम उत्सव में यह घोषणा की।
मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके की मांग पर यह निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने रामनगर और मंडला नगर में स्थित राजा शंकरशाह, कुंवर रघुनाथ शाह, रानी दुर्गावती, मोतीमहल और रानी महल के विकास की भी घोषणा की है। अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय और अपर आयुक्त TRI भोपाल, लक्ष्मण सिंह मरकाम के अनुसार, किले का जीर्णोद्धार राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा किया जाएगा। यह कार्य जनजातीय शोध संस्थान (TRI) भोपाल के मार्गदर्शन में होगा।
——————-00—————–