जबलपुरमध्य प्रदेश

14 दिन का स्टॉक,रिजर्व पेट्रोल डीजल की नहीं किल्लत,डिपो में पेमेंट व्यवस्था बदलने से पंपों पर लंबी कतारें

2 बजे तक जिन की हुई पेमेंट उन पंप संचालकों को शाहपुरा डिपो से मिली डिलीवरी

जबलपुर, यश भारत। अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पर असर दिखाई देने लगा है। शहर में बीते दो दिनों से कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सोमवार शाम कई पंपों पर भीड़ उमड़ी और पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैल गई। मंगलवार सुबह स्थिति सामान्य रही, लेकिन शाम तक कई पंपों के टैंक फिर खाली हो गए, जिससे लोगों में घबराहट का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार शाहपुरा डिपो से सप्लाई करने वाली कंपनियों ने पेमेंट व्यवस्था में बदलाव किया है। पहले शाम 5 बजे तक सप्लाई मिल जाती थी, लेकिन अब मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक जिन पंप संचालकों ने भुगतान किया, उन्हें ही डिलीवरी दी गई। इसके चलते कई टैंकर पंपों तक नहीं पहुंच सके।नई व्यवस्था में क्रेडिट सुविधा भी बंद कर दी गई है और एडवांस पेमेंट पर ही सप्लाई हो रही है, जिससे कुछ पंप संचालक समय पर टैंक फुल नहीं करा पा रहे हैं।

14 दिन का स्टॉक उपलब्ध

कंपनियों के अनुसार शाहपुरा डिपो में 14 दिनों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सप्लाई में हल्की बाधा के बाद अब व्यवस्था सामान्य हो रही है। जिला प्रशासन ने भी लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button