जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पतंग निकालते समय हाईटेंशन लाइन से करंट लगा, 12 वर्षीय बच्चा गंभीर

जबलपुर, यश भारत।

पतंग निकालते समय हाईटेंशन लाइन से करंट लगा, 12 वर्षीय बच्चा गंभीर

जबलपुर, यश भारत। जबलपुर के कटंगा पावर हाऊस के समीप आज सुबह-सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब पतंग उड़ा रहा एक नाबालिग लड़का हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। गनीमत यह रही कि झटके के बाद वह दूर जाकर गिरा, चिपका नहीं। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक कटंगा पावर हाऊस के पास रहने वाला 12 वर्षीय अरमान रजक आज सुबह करीब 10 बजे पतंग उड़ाने छत पर जा रहा था। उसकी मां ने नीचे से आवाज देकर उसे रोका भी लेकिन वह नहीं माना और पतंग उड़ाने लगा।

इसी बीच पतंग तारों के बीच में फस गई। वह पतंग निकालने का प्रयास कर ही रहा था कि तभी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे उसे जोर का झटका लगा और वह दूर जाकर गिर गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button