जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

107 केंद्रों पर आयोजित हुआ 12वीं अंग्रेजी का पर्चा:  18 हजार 500 रेगुलर और 1400 प्राइवेट छात्रों ने परीक्षा

जबलपुर यशभारत। माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं का आगाज 12वीं की अंग्रेजी पर्चे के साथ हो गया । परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था रखी थी।107  परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई जिसमें 18500 रेगुलर और करीब 1400 छात्र शामिल हुए।

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो इसको लेकर केंद्र अध्यक्ष वाह परीक्षा ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को बैठक के माध्यम से जानकारी दी जा चुकी थी आज सुबह 12वीं अंग्रेजी पेपर में किसी भी तरह की अव्यवस्था बना ना रहे इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की उड़नदस्ता टीम ने अनेक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में 2 स्कूलों का निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने रानी दुर्गावती स्कूल गढ़ा और रामपुर स्कूल परीक्षा केंद्र का दौरा करते हुए केंद्र अध्यक्ष शिक्षकों निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षा के सारे पेपर कोरोना गाइडलाइन के तहत ही किए जाएं। छात्रों को सैनिटाइजर कराने के साथ ही उचित दूरी पर बिठाए जाने के निर्देश दिए गए इस केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button