ग्वालियरमध्य प्रदेशराज्य

100 करोड़ रुपए के बेस कीमती गहनों से सजे योगेश्वर कृष्ण चंद्र राधा रानी : भव्य दरबार का दर्शन करने भक्तों की लगी अपार भीड़

Table of Contents

ग्वालियरl योग योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण चंद्र के पावन जन्मोत्सव की पूरे देश में धूम हैlग्वालियर के फूलबाग स्थित प्राचीन गोपाल मंदिर में आज जन्माष्टमी बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। इस मौके पर भगवान राधा-कृष्ण को सैकड़ों साल पुराने हीरा, पन्ना, माणिक, पुखराज और नीलम जड़ित एंटीक गहने पहनाए गए। इन आभूषणों की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए है। यहां भगवान की एक झलक पाने के लिए भक्तों की अपार भीड़ लगी है l

सुरक्षा में 200 से ज्यादा जवान और अफसर पहरा देते हैं

खास बात यह है कि जब तक भगवान इन्हें धारण करते हैं, तब तक इनकी सुरक्षा में 200 से ज्यादा जवान और अफसर पहरा देते हैं। 50 से ज्यादा सीसीटीवी से पुलिस 24 घंटे तक पल-पल की निगरानी रखती है।

बैंक के लॉकर में रखा जाता है

इन कीमती गहनों को साल भर बैंक के लॉकर में रखा जाता है और जन्माष्टमी की सुबह कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच ही निकला गया हैं। इसके बाद गहनों और उनमें जड़े रत्नों की गणना करने के बाद भगवान राधा-कृष्ण को यह पहनाए गए हैं l

गोपाल मंदिर की स्थापना 1921 में ग्वालियर रियासत के तत्कालीन शासक माधवराव सिंधिया प्रथम ने की थी। उन्होंने भगवान की पूजा के लिए चांदी के बर्तन और पहनाने के लिए रत्न जड़ित सोने के आभूषण बनवाए थे। इनमें राधा-कृष्ण के पन्ना जड़ित सात लड़ी का हार जिसमें 55 तो सिर्फ पन्ना ही जड़े हैं। सोने की बांसुरी जिस पर हीरे और माणिक लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button