जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
धान अफरा तफरी मामले में 10 राइस मिलर को हाई कोर्ट से तात्कालिक राहत, हाई कोर्ट ने 6 दिनों के लिए FIR पर लगाई रोक, प्रशासन से मांगा जवाब

जबलपुर, यश भारत। पूरे प्रदेश में सुर्खियां बटोर रहा जबलपुर के धान घोटाले में कोट द्वार प्रशासन की कार्यवाही पर सवालिया निशान लगा दिया गया है। 10 जुलाई को 16 राइस मिलर के ऊपर दर्ज मामले में मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें आरोपी 10 राइस मिलर की ओर से उक्त मामले को खारिज करने के लिए याचिका लगाई गई थी जिसकी सुनवाई के दौरान न्यायालय द्वारा तत्काल प्रभाव से 6 दिनों के लिए उक्त FIR पर रोक लगाने का निर्णय दिया है और प्रशासन से इस घोटाले के संबंध में कई सवाल पूछे हैं। खास तौर पर बहस के दौरान कोट द्वार कार्यवाही को लेकर तीखी टिप्पणियां भी की गई जिसकी विस्तृत जानकारी आदेश की प्रति मिलने के बाद ही सामने आ सकेंगी। इसके पहले सोमवार को भी सुनवाई के दौरान न्यायालय द्वारा एक राइस मिलर को राहत दी गई थी।







