कटनी

10 साल से फरार वारंटी दिल्ली से गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देकर काट रहा था फरारी

पवई, यशभारत। पवई पुलिस ने दस वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया है, जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह, एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर 10 वर्षों से फरार आरोपी बाबू चौधरी पिता बारेलाल निवासी मेंहगुवा पिपरिया को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है एवं ट्रांजिस्ट रिमांड पर दिल्ली से पन्ना लाया गया एवं माननीय विशेष न्यायालय पन्ना के समक्ष प्रस्तुत किया गया है माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपी को जिला जेल पन्ना भेज दिया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार, उपनिरीक्षक मिट्ठू लाल कोल, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र प्रजापति, आरक्षक राजेश बरखने एवं साइबर सेल पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button