जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

 3 दिन में परिवार के खातों से 1.56 लाख पार 

साइबर ठगी का शिकार हुआ असिस्टेंट मैनेजर

जबलपुर, यश भारत।   पनागर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक निजी कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर और उनके परिवार को निशाना बनाते हुए तीन दिनों के भीतर विभिन्न बैंक खातों से 1 लाख 56 हजार 123 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पनागर थाना पुलिस के अनुसार, चंदन कॉलोनी निवासी शेष नारायण सोनी, जो एपीएआर इंडस्ट्रीज लिमिटेड में असिस्टेंट मैनेजर हैं, ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को उनकी पत्नी नेहा सोनी के मोबाइल नंबर से संचालित गूगल पे से जुड़े लेनदेन के दौरान उनकी मां सकुन सोनी के बैंक ऑफ इंडिया खाते से लिंक मोबाइल नंबर के माध्यम से पहले 30 हजार रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया गया। इसके बाद उसी खाते से कुल 60 हजार रुपये निकाल लिए गए।
शिकायत के अनुसार, साइबर ठगों ने इसके अलावा शेष नारायण सोनी के आईसीआईसीआई बैंक खाते से भी 96 हजार 123 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। इस तरह तीन दिनों के भीतर परिवार के विभिन्न बैंक खातों से कुल 1 लाख 56 हजार 123 रुपये की धोखाधड़ी की गई।
पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर बैंकिंग ट्रांजेक्शन और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साथ ही संबंधित खातों और लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button