मध्य प्रदेशराज्य
हितग्राहियों ने पीएम आवास की पहली किश्त लेने के बाद नहीं बनाया मकान : रिकवरी की तैयारी

मंडला। करीब नौ पहले शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना से लोगो को पक्का आवास बनाने के लिए किश्तो में राशि प्रदान की गई। अब तक योजना के फेस वन नगरीय निकाय मंडला करीब 2561 हितग्राहियो को जोड़ा गया है लेकिन इनमें 34 हितग्राही ऐसे है जिन्होने आवास योजना की पहली किश्त एक लाख रूपए ले लिया है और आवास निर्माण नहीं कराया गया है। अपूर्ण और काम शुरू नहीं करने वाले हितग्राही को नगर पालिका के द्वारा तहसीलदार के माध्यम से नोटिस भेज चुका है। योजना फेस वन समाप्त हो गया है। नगर पालिका के द्वारा आवास नहीं बनाने वालो से रिकवरी की तैयारी में है। ऐसे में गरीब हितग्राहियो की परेशानी बढ़ सकती है। बताया गया है कि पीएम आवास योजना वर्ष 2016/17 से शुरू की गई। इसके तहत सरकार ने कच्चे घरों को पक्का बनाने के लिए हितग्राहियों को तीन किश्तों में 2 50 लाख रूपए आर्थिक सहायता दी जाती। मंडला नगरीय निकाय में इन नौ सालो में करीब नौ डीपीआर तैयार कर करीब 2561 हितग्राहियो को योजना से जोड़ा गया है। इसमें 2527 हितग्राहियो के आवास बन तैयार हो गये। कच्चे घर अब पक्के आवास बन गए। 34 हितग्राही ऐसे है जिनके द्वारा आवास योजना के पहली किश्त ले ली है लेकिन आवास का निर्माण पूरा नहीं किया गया। इनमें कुछ हितग्राही की मृत्यू हो चुकी है या फिर किश्त लेने के बाद जानकार भी आवास का निर्माण चालू नहीं किया।
पहले भी हो चुके नोटिस जारी
पीएम आवास योजना का लाभ लेने के बाद आवास का निर्माण नहीं कराने वालो पर शासन स्तर कड़े निर्देश दिए गए है7 नगरीय निकाय को कहा गया है आवास शुरू नहीं कराने वाले हितग्राही से राशि सरेंडर कराई जाए। यहां नगर पालिका के द्वारा ऐसे हितग्राहियो को सूचीबद्व किया गया है। तहसीलदार से नोटिस भी जारी किया गया लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूर्ण व शुरू नहीं कराया गया है। एक एक लाख रूपए हितग्राही से रिकवरी करना नपा के लिए बड़ी परेशानी है।
फेस टू 452 आवेदन, स्वीकृति का इंतजार
प्रधानमंत्री आवास योजना दूसरे चरण 2-0 में अब तक452 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें 117 लोगो को पात्र पाए गए है। 207 आवेदन पेंडिग है। इनका दोबारा वेरीफिकेशन किया जाएगा। हितग्राहियों का कहना है कि उन्होंने आवेदन किया है और वे पात्र भी हो गए लेकिन अभी तक कोई राशि नहीं मिली। जिससे आवास निर्माण कार्य शुरू कर सके।
इनका कहना है …
पीएम आवास के हितग्राही के द्वारा किश्त लेने के बाद काम शुरू नहीं कराया है उन्हे नोटिस भेजा गया है। इसके बाद भी निर्माण पूर्ण नहीं किया जाता है। हितग्राहीयो से राशि की वसूली की जाएगी।
जेपी डेहरिया सहायंत्री नगरपालिका परिषद मण्ड।ला







