देश

हाई वोल्टेज बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर

कटनी/ शाहनगर, यशभारत।कटनी से सटे थाना शाहनगर क्षेत्र के ग्राम सुढोर में हाई वोल्टेज विद्युत लाइन का तार टूटकर खेत में गिर जाने से 53 वर्षीय किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुढोर निवासी तुलसीराम सिंह (53 वर्ष) मंगलवार शाम करीब 6 बजे अपने खेत की ओर गए थे। इसी दौरान खेत में पहले से टूटा हुआ हाई वोल्टेज विद्युत तार जमीन पर पड़ा था। अंधेरा होने के कारण उन्हें तार दिखाई नहीं दिया और वे उसकी चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह परिजन दोबारा खेतों की ओर पहुंचे, जहां तुलसीराम सिंह का शव टूटे हुए हाई वोल्टेज तार के पास पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना तत्काल शाहनगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए मांग की है कि जर्जर एवं टूटे हुए विद्युत तारों की नियमित जांच कर समय पर मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।IMG 20260708 WA0672

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button