मध्य प्रदेशराज्य

तेज रफ्तार ट्रक, कंटेनर की सीधी भिड़ंत : स्टेयरिंग तोड़कर ड्राइवर को निकाला

सागर । कैंट थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नेशनल हाईवे-44 पर गढ़पहरा के पास तेज रफ्तार ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक चालक स्टेयरिंग में फंस गया। हादसा होते ही मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

 

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक की स्टेयरिंग तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद तीनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button