जबलपुरमध्य प्रदेश

हरदा हादसे के बाद प्रशासन जागा: 225 अस्थाई पटाखा फैक्ट्री की जानकारी की जा रही एकत्रित…..पटाखा फैक्ट्री का कलेक्टर एसपी ने किया निरीक्षण

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

डिंडोरी यश भारतl हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना के बाद कलेक्टर एसपी और अधिकारियों के साथ मुडकी गांव में पटाखा गोदाम का निरीक्षण किया। इसके साथ ही लाइसेंसी को अग्निशामक व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं अस्थाई पटाखा लाइसेंसियो से जानकारी एकत्रित करने की सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।

एक दिन में सभी थाना प्रभारी बैठक कर जुटाएं जानकारी

कलेक्टर विकास मिश्रा ने निर्देश दिए हैं कि वार्ड क्रमांक 1 निवासी इमामुद्दीन का मुड़की गांव में नेवसा मार्ग के किनारे पटाखा गोदाम है। उसका निरीक्षण किया गया है, उसमे केवल अग्निशामक व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है । साथ ही जिले के लगभग 225 अस्थाई पटाखा लाइसेंसियों से पटाखा संबंधित जानकारी एकत्रित करने के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है। कल बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समस्त थाना प्रभारियों को जानकारी लेकर बुलाया गया है। निरीक्षण के दौरान एस पी अखिल पटेल, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, एडिशनल एस पी जगन्नाथ मरकाम सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu