जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

हनुमानताल में सूदखोर दे रहा जान से मारने की धमकी: पैसे लौटाने के बाद भी मांग रहा 11 हजार रुपए

जबलपुर यश भारत| हनुमान ताल थाना अंतर्गत सूदखोर का एक मामला सामने आया है जिसमें 50 हजार रुपए के 57 हजार रुपए लौटाने के बाद भी आरोपी सूदखोर कबाड़ी 11 हजार रुपयों की डिमांड कर रहा पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है|

हनुमान ताल थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शाहरुख खान पिता कमरुद्दीन खान ने पुलिस को बताया कि आज से 4 महीने पहले अपने दोस्त के साथ मिलकर कबाड़ी नईम पहलवान निवासी चांदनी चौक से 50 हजार रुपए लिए थे सूदखोर कबाड़ी ने 3000 कमीशन काटकर 47 हजार रुपए हाथ में दिए थे पीड़ित आरोपी को 57 हजार रुपए लौट आ चुका है लेकिन अभी भी आरोपी 11 हजार रुपए की डिमांड कर रहा है|

– चेक बाउंस कराने की दे रहा है धमकी

थाने पहुंचे पीड़ित ने बताया कि पैसे ब्याज में लेते समय आरोपी ने उससे दो चेक लिए थे अब 11 हजार रुपए नहीं देने पर चेक बाउंस कराने की धमकी दे रहा हैn जान से मारने की धमकी दी पुलिस मामले की जांच कर रही है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button