हनुमानताल में पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर 80 हजार की धोखाधड़ी : एक दिन में हजारों कमाने के लालच में दंपत्ति की गाढ़ी कमाई लेकर जालसाज ने आईडी की ब्लॉक

जबलपुर,यशभारत। हनुमानताल के ठक्कर ग्राम में लॉनलाइन धोखाधड़ी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जिसमें पार्ट टाइम जॉब कर, दिन में हजारों कमाने का लालच देकर एक युवक और उसकी पत्नी की आईडी बनाकर, करीब 80 हजार रुपए की धोखाधड़ी कर, जालसाज ने आईडी ब्लॉक कर दी। जिसके बाद पीडि़त दंपत्ति ने पुलिस से गुहार लगाई। जांचोपरांत पुलिस ने मामला दर्ज कर, सायबर सेल की मदद से आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि मोहम्मद नईम 30 वर्ष निवासी ठक्कर ग्राम हड्डी गोदाम ने पुलिस को बताया कि एयरटेल कम्पनी फ ील्ड सेल्स एक्जक्यूटिव में काम करता है 2021 को उसके मोबाइल पर पार्ट टाईम जॉब करके प्रतिदन 3 से 7 हजार रूपये कमाने का मैसेज आया था। जिसमें दी गई लिंक को क्लिक करने करने पर व्हाटसएप नम्बर जोड लिया जो व्हाटएसएप नम्बर पर पार्ट टाईम कार्य का प्रशिक्षण देता है फि र इसके बाद लिंक पर बनी आईडी नम्बर पर बनाता है। आईडी बनाने के बाद सभी को यूपीआई के द्वारा उस आईडी पर रुपए एक त्रित करने को कहता है । इस तरह उसके 53 हजार 220 रूपये एंव उसकी पत्नी सुगरा बेगम के 24 हजार 936 रूपये उक्त कम्पनी के आईडी द्वारा जमा करा लिया गया। इसी प्रकार अन्य लोगों से भी रूपये जमा कराये होगें। उसके बाद सभी आईडी को ब्लाक कर दिया गया। उक्त कम्पनी के द्वारा उसके एंव उसकी पत्नी के साथ पार्ट टाईम जॉब दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने धारा 420 का मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।







