मध्य प्रदेशराज्य
हटा से मामा के घर गढ़ाकोटा आए 9 वर्षीय बालक की सुनार नदी में डूबने से मृत्यु : पुलिस कार्यवाही में जुटी

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ दमोह जिले के हटा से अपने मामा के घर गढ़ाकोटा आए 9 वर्षीय बालक गोलू उर्फ दिवाकर कोरी की सुनार नदी में डूबने से मृत्यु हो गई है। थाना गढ़ाकोटा की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एसडीआरईएफ की टीम भी सागर से घटना स्थल की ओर रवाना हो गई है।
गढ़ाकोटा क्षेत्र के सुनार नदी के धूनी घाट पर हटा से गढ़ाकोटा अपने मामा के घर आये गोलू उर्फ दिवाकर पिता कमलेश कोरी उम्र 9 साल की डूबने से मौत हो गई। जिला कलेक्टर संदीप जी आर को घटना की जानकारी मिलने पर एसडीआरईएफ की टीम को सागर से रवाना किया गया है। वही गढ़ाकोटा पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जांच एवं कार्यवाही शुरू कर दी है।







