स्मार्ट सिटी : 1 महिने तक बंद रहेंगे शहर के अनेक मार्ग
निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ एवं सीईओ श्रीमती निधि सिंह राजपूत ने शहरवासियों से की वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग की अपील

जबलपुर, यशभारत। निगमायुक्त एवं स्मार्ट सिटी के कार्यपालिक निदेशक एवं सीईओ ने नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। प्रचलित निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिए शहर के विभिन्न भागों में मुख्य मार्गोंं एवं पहुंच मार्गों से आवागमन अल्प समय के लिए निर्माण कार्यों की सुविधाओं एवं सुरक्षा उपायों को देखते हुए बंद किया जा रहा है।
सीईओ श्रीमती राजपूत ने बताया कि शहीद स्मारक मुख्य मार्ग पर रानीताल तिराहे से मालवीय चौक की ओर जाने वाले मार्ग में कांक्रीट रोड निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहा है जिसके प्रथम चरण में शहीद स्मारक सर्कल रोड में रानीताल चौराहे से चंद्रप्रभा पटेरिया मार्ग मोड़ तक , निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है जिस हेतु आज से 16 मई सुबह 9 बजे (1 माह) तक कार्य किया जावेगा एवं रोड को बंद रखा जावेगा। उपरोक्त कार्योंं को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट सिटी के कार्यपालिक निदेशक आशीष वशिष्ठ एवं सीईओ श्रीमती निधि सिंह राजपूत ने शहर के सम्माननीय नागरिकों से अनुरोध किया है कि उक्त अवधि में उपरोक्त मार्ग का आवागमन के लिए इस्तेमाल न करें। वैकलिपक मार्गोंं से आवागमन करें। उन्होंने नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिये खेद व्यक्त किया है।







