मध्य प्रदेशराज्य

सौम्या ने जबलपुर में फ्रेम एंड फेम अवॉर्ड 2025 में बिखेरे जलवे : मंडला जिले का बढ़ाया गौरव

मंडला lजबलपुर में आयोजित प्रतिष्ठित फ्रेम एंड फेम अवॉर्ड 2025 के फैशन शो में मंडला जिले की बेटी सौम्या खरे ने बतौर शोस्टॉपर मॉडल शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सौम्या खरे पुनीत खरे और सपना खरे की सुपुत्री हैं जो अपनी दमदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। सौम्या को उनके बेहतरीन रैंप वॉक और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आयोजित फ्रेम एंड फेम अवॉर्ड में उन्हें क्राउन, ट्रॉफी और सैश पहनाकर उनकी उपलब्धि को सराहा गया।

 

उन्होंने जबलपुर के प्रसिद्ध फैशन ब्रांड श्री डिजाइनर द्वारा तैयार की गई आकर्षक पोशाक पहनकर रैंप पर अपने जलवे बिखेरे। दर्शकों की तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच सौम्या ने अपनी छाप छोड़ी और फैशन की दुनिया में अपना परचम लहराया।

सौम्या की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता बल्कि पूरे मंडला जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है। सौम्या की सफलता युवा प्रतिभाओं के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरी है, जो उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। सौम्या ने यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी बड़े मंचों पर अपनी चमक बिखेर सकती हैं।

———————00———————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button