सैलाब का सितम: पुलिया बनी मुसीबत, जान हथेली पर रख रेल पटरी लांघ रहे ग्रामीण

सतना । जिले के उचेहरा जनपद क्षेत्र के पिपरी कलां नौपुला टोला में लगातार बारिश के चलते चारो तरफ का पानी इक्कठा होता है जिसकी वजह से जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। और सतना मैहर मार्ग पर पानी ढोला वाली पुलिया बनी मुख्य बढ़ा जिससे पानी भर जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है और सुरक्षित रास्ता बाधित होने के कारण कई ग्रामीण जान जोखिम में डालकर रेल की पटरी पार करने को मजबूर हैं।

नौपुला क्षेत्र से होकर आसपास के कई गांवों के लोगों का आवागमन होता है। जलभराव के कारण ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेल पटरी पार करना बेहद जोखिम भरा है और किसी भी समय गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कर सुरक्षित आवागमन का रास्ता सुनिश्चित किया जाए, ताकि बारिश के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।







