मध्य प्रदेशराज्य

सागर शराब कांड : एक्शन में प्रशासन, भाजपा नेता से जुड़े ‘होटल जलसा’ पर छापा

सागर, यशभारत – बंडा क्षेत्र में हुए दर्दनाक जहरीली शराब कांड के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के सख्त निर्देशों का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। घटना के बाद से ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग लगातार सतर्कता बरतते हुए जिले भर में व्यापक चेकिंग और जांच अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में बहेरिया स्थित ‘होटल जलसा’ पर प्रशासनिक और पुलिस टीम ने अचानक दबिश दी।

 

Screenshot 20260911 164315.WhatsApp

भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे अफसर

कार्रवाई के दौरान एसडीएम, तहसीलदार और भारी संख्या में पुलिस बल होटल जलसा पहुंचा। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे होटल परिसर में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। हालांकि, शुरुआती जांच और तलाशी के दौरान होटल से शराब की कोई बरामदगी नहीं हुई।

खाद्य सामग्री के लिए गए सैंपल

शराब न मिलने के बाद प्रशासनिक टीम ने होटल में खाद्य सुरक्षा मानकों की पड़ताल की। टीम द्वारा किचन और स्टोर में मौजूद खाद्य सामग्री एवं खाने की गुणवत्ता परखने के लिए विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में गर्माया माहौल

सूत्रों एवं रिपोर्टों के अनुसार, बहेरिया स्थित होटल जलसा भाजपा के वरिष्ठ नेता पृथ्वी सिंह से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। सत्ताधारी दल के वरिष्ठ नेता से जुड़े प्रतिष्ठान पर इस तरह प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की सीधी कार्रवाई से क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है और इस कार्रवाई की शहर भर में जोरदार चर्चा हो रही है।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री और संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी बिना किसी पक्षपात के लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button