जबलपुरमध्य प्रदेश

सागर में हत्या से हड़कंप: ट्रेन में झगड़ा होने पर नाबालिक पर चाकू से वार पर वार कर उतार दिया मौत के घाट

 

सागर , यश भारत सागर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है यहां मकरोनिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में कहा सुनी होने पर 15 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अपनी नानी के घर स्टेशन पथरिया से सागर लौट रहा था। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है l

 

मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस के अनुसार हर्ष उर्फ हर्षवर्धन पिता राजेंद्र पाठक उम्र 15 साल गुरुवार को दमोह जिले के स्टेशन पथरिया से अपनी नानी के घर से वापस सागर लौट रहा था। ट्रेन में एक युवक गालीगलौज कर रहा था। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई।

 

इसी बात को लेकर मकरोनिया स्टेशन के पास आरोपी ने हर्ष पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से हर्ष की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है। साथ ही वारदात में उपयोग किया गया चाकू बरामद किया गया है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App