जबलपुरमध्य प्रदेश
सागर नगर निगम कमिश्नर आर.पी.अहिरवार भोपाल में सम्मानित

सागर यश भारत/ सागर नगर निगम के कमिश्नर आर.पी.अहिरवार को भोपाल में सरकारी कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया है। उन्हे यह सम्मान स्वच्छता की बुनियाद अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है। स्वच्छता की बुनियाद के तहत स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रदेश की 6 नगर निगमों को चुना गया था जिसमें सागर नगर निगम भी शामिल था।
राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेन्द्रसिंह व राज्यमंत्री ओ.पी.एस.भदौरिया ने गुरूवार को भोपाल स्थित आर.सी.व्ही.पी.नरोन्हा प्रशासन अकादमी में आयोजित एक कार्यक्रम में सागर नगर निगम के कमिश्नर आरपी अहिरवार को सागर में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया है।