देश

सांसद प्रतिनिधि  पर 7 साल की नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने  का आरोप :  पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

कांग्रेस ने कहा - भाजपा के संस्कारों और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की कलई खुलकर सामने आई

सागर यश भारत संभागीय ब्यूरो/ टीकमगढ़ से सांसद प्रतिनिधि और भाजपा नेता आशीष तिवारी पर 7 साल की नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आशीष को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने पिछले दिनों ही अपना सांसद प्रतिनिधि नामजद किया था।

टीकमगढ़ लोकसभा से भाजपा के सांसद और मोदी सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार द्वारा हाल ही में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक -1 का प्रतिनिधि नियुक्त किए गए आशीष तिवारी पर टीकमगढ़ के कोतवाली थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। टीकमगढ़ एसपी रोहित केसवानी ने आशीष तिवारी के खिलाफ कोतवाली में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। आशीष तिवारी को हाल ही में केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने 104 सांसद प्रतिनिधियों के साथ अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया था।

घटना को लेकर यश भारत के संभागीय ब्यूरो को मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता आशीष तिवारी द्वारा 7 साल की नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपने घर के कमरे में बंद कर उसके साथ अश्लील हरकतें की गई है। पीड़ित नाबालिग द्वारा घटना की जानकारी अपने परिजनों को दिए जाने के बाद उनकी शिकायत पर आशीष तिवारी और उसके एक सहयोगी पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने आशीष तिवारी पर मामला दर्ज होने पर कहा कि मैंने उन्हें तत्काल प्रतिनिधि पद से हटा दिया है. पार्टी अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई कर रही है और कानून अपना काम करेगा।

 

कांग्रेस ने निशाना साधा

वहीं प्रदेश कांग्रेस से टीकमगढ़ जिले के लिए मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ संदीप सबलोक ने ‘X’ पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के शर्मसार करने वाले इस तरह के मामले सामने आने से उसके संस्कारों और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की कलई भी लगातार खुलकर जनता के सामने आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button